अधिकारी-कर्मचारियों के लिए हुई खेल प्रतियोगिता
गुरूर. खेल प्रतियोगिता भाग लेते अधिकारी-कर्मचारी।
गुरुर|शुक्रवार काे गैर संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा का समापन हुआ। इस अवसर पर बालक स्कूल मैदान में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर बीएमअाे डॉ जीआर रावटे ने बताया गया कि लोगों की जीवन शैली में बदलाव, अच्छे स्वास्थ्य व गैर संचारी रोग के बचाव के लिए जागरूकता लाना है।
मधुमेह, उच्च रकतचाप, कैंसर स्क्रीनिंग कर पहचान कर उपचार किया जाना है। यह पखवाड़ा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में संपादित की किया गया। कार्यक्रम में समुदाय के व्यक्तियों को योगाभ्यास कराकर विभिन्न बीमारी से निजात पाने व संतुलित आहार के बारे में बताया गया। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मकारी मौजूद रहे।