- Hindi News
- National
- Balod News Chhattisgarh News Sugar Mills Of District Sending Sugar Across The State At A Loss Of 48 Crores
प्रदेशभर में चीनी भेजने वाली जिले की शुगर मिल 48 करोड़ के घाटे में
जिले के एकमात्र मां दंतेश्वरी मैया शक्कर कारखाना करकाभाट 48 करोड़ 41 लाख 99 हजार रुपए के घाटे में चल रहा है। जिसकी पुष्टि खुद कारखाना महाप्रबंधक व संचालक बोर्ड अध्यक्ष कर रहे है। वर्ष 2009 में कारखाना तैयार होने में ही 50 करोड़ रुपए की लागत आई। घाटे के संबंध में प्रबंधन की ओर से शासन को जानकारी दी जा चुकी है। बावजूद नुकसान की भरपाई को लेकर कोई गंभीर नहीं है। शुरु से अब तक कारखाना घाटे में ही चल रहा है। इस सीजन में 56 हजार 918 टन गन्ने से 52 हजार 740 क्विंटल शक्कर उत्पादन हाे पाया। 11वें सत्र में भले ही रिकवरी प्रतिशत 9.34 प्रतिशत के आसपास है लेकिन अफसर कह रहे है कि ब्याज पटाने, मशीनरी पार्टस लागत के चलते नुकसान की भरपाई नहीं हो सकेगी। आय कम और व्यय ज्यादा हो रहा है। हर साल 2 से 2.50 कराेड़ ब्याज देना पड़ता है। कारखाना में बालोद, राजनांदगांव, धमतरी, कांकेर, दुर्ग जिले के 12 हजार शेयर धारक किसान है, जो शक्कर नहीं लेते। प्रत्येक किसान 2100 रुपए शेयर धारक बने थे।
अब आगे क्या: 20 मार्च को कारखाना संचालक मंडल की बैठक होगी। बोर्ड अध्यक्ष बल्दूराम साहू ने कहा कि कारखाना घाटे में क्यों चल रहा है, इसकी समीक्षा कर घाटे से उबरने प्लान बनाएंगे। इस सीजन के साथ 11 सीजन के आय-व्यय का हिसाब निकालेंगे।