किशोर काे गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित
दल्लीराजहरा|ग्राम पंचायत कुसुमकसा के पूर्व सरपंच पंवारा बाई कोठारी के पुत्र किशोर कुमार कोठारी काे राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया। इसके बाद गृह ग्राम कुसुमकसा आगमन पर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। बाजे-गाजे के साथ बस स्टैंड से निवास स्थान तक लाया गया। किशोर कुमार कोठारी को 2 मार्च को गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में एमए इकोनाॅमी में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। जो अपने संकाय में सर्वोच्च अंक 90.1 प्रतिशत रहा। इसके लिए यह स्वर्ण पदक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। डॉ भूपेंद्र मिश्रा, अवधसिंह पिस्दा, वायपी गांगुली, कृपाराम सिन्हा,प्रेमचंद जैन, राजू सिन्हा, नितिन जैन, डॉ नसीम खान, संजय बैस मौजूद थे।