पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gunderdehi News Chhattisgarh News This Time 12 Will Not Be Celebrated In Chickenpacks Village In Baghmara

बघमरा में 12 को चिकनपाॅक्स गांव में इस बार नहीं मनेगी होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चिकनपाॅक्स (छोटी माता) के चलते जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर ग्राम बघमरा में इस बार होली नहीं मनेगी। गांव में 12 ग्रामीणों को चिकनपॉक्स यानी छोटी माता होने की पुष्टि खुद सरपंच कर रहे है।

ग्रामीणों की मान्यता अनुसार सामूहिक रुप से होली नहीं मनाने का निर्णय ग्राम समिति की ओर से लिया जा चुका है। यहां होलिकादहन भी नहीं होगा। हालांकि महामारी नियंत्रण इकाई टीम इस गांव में चिकनपॉक्स से कितने लोग पीड़ित है, इससे अनजान है। सिर्फ गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम जोरातराई में 30 को चिकनपाॅक्स होने की पुष्टि कर रहे है लेकिन वहां सब सुरक्षित है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की महामारी नियंत्रण इकाई बालोद के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव ग्लेड ने बताया कि जोरातराई में अब स्थिति सामान्य हो चुकी है।

प्रतीकात्मक पूजा करेंगे

जनपद पंचायत सदस्य सीता यशवंत साहू, सरपंच गजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि गांव के कई घरों में छोटी माता के चलते इस बार होली पर्व नहीं मनाने का निर्णय सामूहिक रुप से लिया गया है। प्रतीकात्मक रुप से पूजा पाठ करेंगे। होलिकादहन नहीं होगा। नगाड़ा नहीं बजेगा, न ही रंग, गुलाल उड़ेंगे। तीन साल पहले भी यहां इसी कारण से होली पर्व नहीं मनाया गया था।
खबरें और भी हैं...