- Hindi News
- National
- Balod News Chhattisgarh News This Time Mashiman Will Take The Annual Examination Of Class 9th And 11th On The Lines Of The Board Not The District
इस बार जिला नहीं, बोर्ड की तर्ज पर माशिमं लेगा कक्षा 9 वीं व 11 वीं की वार्षिक परीक्षा
शैक्षणिक सत्र 2019-20 में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत जिले के सरकारी हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों में पढ़ रही कक्षा 9वीं की 5 हजार से ज्यादा छात्राओं को 25 अप्रैल तक साइकिल मिलेगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से कलेक्टर व डीईओ को आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद डीईओ आरएल ठाकुर ने भी सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि नियमानुसार निर्धारित तारीख में पात्र छात्राओं को साइकिल वितरण करें।
इसके लिए अभी से पात्र बच्चाें की सूची तैयार कर जानकारी रखें, ताकि बाद में सहूलियत हाे सके। वार्षिक परीक्षा 31 मार्च तक खत्म हाे जाएगी। इसके बाद छात्राओं को साइकिल दी जाएगी। अफसर व प्राचार्य खुद कह रहे हैं कि सिस्टम ही ऐसा है कि शैक्षणिक सत्र बीत जाने के बाद साइकिल बांटने का सिलसिला शुरू होता है। पिछले साल 9वीं की पात्र छात्राओं को दिसंबर-जनवरी तक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से साइकिल वितरित किया गया था। डीईओ आरएल ठाकुर ने बताया कि साइकिल वितरण को लेकर आदेश मिल गया है। 25 अप्रैल तक समय मिला है। पिछले साल स्कूलों में कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिल बांटने का सिलसिला दिसंबर में शुरू हो गया था। माना जा रहा है कि पिछले साल की तरह इस बार भी सभी ब्लाॅक के प्राचार्यों को जिला स्तर पर आदेश पत्र जारी किया गया है।
जानिए, कब किस विषय का होगा पर्चा
कक्षा 9वीं: 19 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 21 मार्च को सामान्य अंग्रेजी, 23 मार्च को विज्ञान, 24 मार्च को संस्कृत, 26 मार्च को सामान्य हिन्दी, 27 मार्च को प्रथम भाषा हिन्दी, अंग्रेजी, 28 मार्च को व्यावसायिक पाठ्यक्रम, 30 मार्च को गणित, 31 मार्च को सिर्फ दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, मूकबधिक छात्रों के लिए ड्राइंग एवं पेटिंग विषय की परीक्षा होगी। बच्चों को अतिरिक्त क्लास लगाकर रिवीजन करा रहे हैं।
इधर 25 अप्रैल तक 5 हजार छात्राओं को मिलेगी साइकिल
भास्कर न्यूज | बालाेद
इस बार जिला स्तरीय नहीं बल्कि राज्य स्तर से बोर्ड की तर्ज पर जिले के सभी सरकारी हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा होगी। प्रत्येक विषय के लिए कोड भी जारी किया गया है। जिसे परीक्षा के दौरान उत्तरपुस्तिका में भरना अनिवार्य होगा। बोर्ड की तर्ज पर आयोजित होने वाली परीक्षा के संबंध में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की ओर से टाइम टेबल जारी हो गया है।
कक्षा 11वीं की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होगी। जो 31 मार्च तक चलेगी। वहीं कक्षा 9वीं की परीक्षा 19 मार्च से शुरू होगी। जो 31 मार्च तक चलेगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। जल्द ही माशिमं की ओर से प्रश्न पत्रों व उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। अभी स्कूलों में अतिरिक्त क्लास लगाकर रिवीजन करा रहे है। परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के सचिव ने आदेश पत्र जारी किया है। जिसमें उल्लेख किया है जरुरत पड़ने पर बिना सूचना के परीक्षा तारीख व समय पर बदलाव किया जा सकता है।
10 मई तक उपयोगिता प्रमाण पत्र देना पड़ेगा
साइकिल वितरण के बाद जानकारी के लिए लोक शिक्षण संचालनालय कार्यालय में उपयोगिता प्रमाण पत्र 10 मई तक जमा करने कहा गया है, ताकि यह मालूम हो सके कि सभी छात्राओं को साइकिल मिल पाया है या नहीं, एक-एक स्कूल से कितने पात्र हैं, कितने काे मिला और कितने बचे हैं। इस बार जिम्मेदारी डीईओ की रहेगी।
डीईओ ने कहा- कसावट लाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था
डीईओ आरएल ठाकुर ने बताया कि पिछले साल जिला स्तर पर प्रश्न पत्रों व उत्तरपुस्तिकाओं की छपाई कर समय सारिणी तय की गई थी। लेकिन इस बार कसावट लाने के उद्देश्य से छमाशिमं की ओर से राज्यभर के सभी सरकारी स्कूलों में एक साथ परीक्षा आयोजित की जा रही है।
कक्षा 11वीं: 14 मार्च को इतिहास, भौतिक शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, एलीमेंटस ऑफ साईंस एग्रीकल्चर, ड्राइंग एवं पेटिंग, गृह प्रबंध एवं पोषण, 16 को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, 17 को हिन्दी, 18 को भूगोल, 19 को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र, क्रॉप प्राेेेडक्शन, 21 को गणित, 24 को कृषि, गृह विज्ञान कला, समाजशास्त्र, स्टेनो टायपिंग, 26 को हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, 27 को संस्कृत, 30 को वाणिज्यिक गणित, 31 को कम्प्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा होगी।
बालोद. स्कूलों में कक्षा 11वीं की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होगी।