- Hindi News
- National
- Gunderdehi News Chhattisgarh News Today Water Will Get Three Times Emergency Duty Of Doctors Imposed In Hospitals
आज तीन टाइम मिलेगा पानी, अस्पतालों में डॉक्टरों की लगाई गई इमरजेंसी ड्यूटी
होलिकादहन के बाद शहर सहित गांवों में मंगलवार को होली पर्व मनेगी। इसके पूर्व साेमवार काे बुनियादी मिडिल सहित सरकारी व निजी स्कूलाें व कई स्थानों में बच्चों व लोगों ने सूखी होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया।
रंगों के पर्व को लेकर लोगों के साथ जिला, नपा प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग सहित बिजली कंपनी ने अपने स्तर पर तैयारी कर ली है। शहर में पानी की किल्लत न हो इसके लिए नपा की ओर से तीन टाइम सुबह, दोपहर व शाम को ढाई से तीन घंटे तक टंकी के माध्यम से नलों में पानी सप्लाई की जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने भी तैयारी कर सभी थाना प्रभारियों के नंबर जारी किए हैं। ताकि हुड़दंग होने और आपातकाल स्थितियों में लोगों को परेशानी न हो।
पिछले साल लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता के साए में होली पर्व मनी थी। वहीं इसके पहले 2014 में 16 मार्च को होलिकादहन व 17 मार्च को होली पर्व था। तब लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता 5 मार्च को लग गई थी। इस बार यह हालात नहीं है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी है। जगह-जगह चेकपाइंट बनाए हैं।
बैंक आज बंद, 40 एटीएम के भरोसे रहेंगे, इधर बैंक अफसर बोले- एटीएम में डाल दिए हैं पर्याप्त राशि
मंगलवार को सिर्फ एक दिन कर्मचारियों की छुट्टी रहने से बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। बुधवार से पहले की तरह कामकाज होगा। सोशल मीडिया में कर्मचारियों के हड़ताल की सूचना भी वायरल हो रही है। जो गलत है। ऐसा बैंक प्रबंधन कह रहे है। अब तक कब से हड़ताल होगा, इस संबंध में सूचना नहीं देने की बातें कही जा रही है। लोगों को परेशानी न हो इसलिए जिले में एसबीआई सहित अन्य निजी, राष्ट्रीयकृत बैंकों के 40 एटीएम में होली के पहले जरूरत अनुसार राशि डाल दी गई है। जरूरत अनुसार लोग पैसा निकाल सकते है। लीड बैंक मैनेजर बीएस साेनक ने बताया कि एटीएम में पर्याप्त रकम की व्यवस्था करने सभी ब्रांच मैनेजर को कहा गया है। हालांकि ऐसा हर बार दावा होता है लेकिन लोग पैसे के लिए भटकते रहते है।
गड़बड़ी हो तो सुरक्षा के लिए यहां करें आप सूचित
थाना टीआई मोबाइल नंबर
बालोद 9479192038
दल्लीराजहरा 9479192058
गुरूर 9479192057
लोहारा 9479192055
डौंडी 9479192037
गुंडरदेही 9479192047
अर्जुन्दा 9479192046
सुरेगांव 9479191265
देवरी 9479192056
रनचिराई 9479192045
कंट्रोल रूम 07749-223807
ये भी रखें याद, आप रहें अलर्ट
{नेचुरल रंगों का उपयाेग करें
{भांग और शराब से दूर रहे
{गहरे केमिकल्स रंगों का उपयोग न करें
{रंगों को निकालने ज्यादा साबुन लगाकर न रगड़ें
{बच्चों पर विशेष नजर रखें
{मिलावटी सामानों से बचें
स्वास्थ्य केन्द्रों में भी मौजूद रहेंगे डाॅक्टर: सीएमएचओ
सीएमएचओ डॉ. बीएल रात्रे ने बताया कि होली के दिन आपात स्थितियों से निपटने के लिए जिला अस्पताल में डॉक्टरों की चरणवार इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा गांव क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टर व नर्स तैनात रहेंगे। संबंधितों की ड्यूटी अलग-अलग शिफ्ट में लगाई है। होली को ध्यान में रखते हुए सभी बीएमओ को भी विशेष ड्यूटी के लिए निर्देश दिए है। कोताही नहीं बरतने के निर्देश हैं।
आप रखें ध्यान: बसें नहीं चलंेगी, ट्रेनों का रहेगा सहारा, पानी बचाने करें पहल
रोजाना चलने वाली बसों की स्थिति, जो आज नहीं चलेगी
{दुर्ग-बालोद-दल्ली-कांकेर रुट- यहां रोजाना 45 बसें चलती है।
{बालोद से धमतरी रुट- यहां रोजाना 50 बसें चलती है।
{बालोद से राजनांदगांव रुट- यहां रोजाना 40 बसें चलती है।
{ग्रामीण क्षेत्र रुट- यहां रोजाना लगभग 5 से 10 बसें चलती है।
ड्राइवरों को दी गई छुट्टी बसों के पहिए थम गए
बस संचालकों की ओर से होली पर्व मनाने सभी ड्राइवरों को छुट्टी दी गई है। इसलिए अधिकांश रुट में बसें नहीं चलेगी। सोमवार शाम को ही अधिकांश बसों के पहिए थम गए। हालांकि ट्रेनें चलेंगी। दल्लीराजहरा से दुर्ग तक चलने वाली ट्रेन की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी।
बालोद. बुनियादी मिडिल स्कूल के बच्चों ने खेली सूखी होली।