- Hindi News
- National
- Balod News Chhattisgarh News Truck Collided With Tree Driver39s Leg Stuck In Steering Raipur Refer
पेड़ से टकराया ट्रक, ड्राइवर का पैर स्टेयरिंग में फंसा, रायपुर रेफर
रविवार को सुबह 3 बजे बालोद दुर्ग मार्ग पर सिवनी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक मनोज मानिकपुरी का पैर स्टेयरिंग के नीचे दबने से कुचला गया। जब आसपास के लोगों ने संजीवनी 108 को खबर कर बुलाया तो चालक को ट्रक से निकालना मुश्किल हो गया। लगभग 2 घंटे तक 108 की टीम फंसे हुए चालक को निकालने में लगी रही।
चालक की जान बच गई लेकिन उनका एक पैर बुरी तरह से फैक्चर होने के कारण उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया।
बालोद. इस तरह से हादसे के बाद चालक का पैर स्टेयरिंग के नीचे फंसा हुआ था।