- Hindi News
- National
- Doundilohara News Chhattisgarh News Warnings Given In The Meeting A Sound System Will Be Seized If The Dj Is Playing In More Voice
बैठक में दी चेतावनी, अधिक आवाज में डीजे बजाने पर जब्त होगा साउंड सिस्टम
होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को नगर के पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें नगरवासियों ने कहा कि होली पर पुलिस के जवान चारपहिया वाहन के बजाय बाइक पर पेट्रोलिंग करें, जिससे गली मोहल्लों का भी माहौल पता चल पाएगा। डौंडी के अलावा आसपास के चिखली, पुसावड, गुदुम, घोटिया, भर्रीटोला, पचेड़ा, पटेली जैसे बड़े और संवेदनशील गांव पर भी नजर रहेगी।
टीआई अनिल कुमार ठाकुर, तहसीलदार प्रतिमा ठाकरे, नायब तहसीलदार नितिन ठाकुर ने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामले में किसी भी जनप्रतिनिधियों का अनावश्यक दखल न हो। दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा चल रही है, इसलिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग सुबह 6 से रात 10 बजे तक ही तक करना है। अधिक आवाज में डीजे बजाने पर उनका सिस्टम जब्त कर लिया जाएगा। नागरिकों ने तेज रफ़्तार बाइक व तीन सवारी बैठ कर चलने वाले, शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करने की मांग की गई। डौंडी नगर के मथाई चौक से बाजार चौक, दुर्गा चौक, बस स्टैंड, मॉडल स्कूल चौक की ओर भी पुलिस की पेट्रोलिंग होना चाहिए। बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रूपेश नायक, पार्षद पलटन भूआर्य, बलिराम धनकर, ममता जैन, रेखा चौहान, चांदनी दीक्षित, भावेश यादव, विमला बाई खड़हा, संजीव मानकर, मातरम दास, अश्विनी जायसवाल, मनीष झा, दिनेश अग्रवाल शामिल थे।
डौंडी. पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक में मौजूद नागरिक व अन्य।