पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

12 से परीक्षा, 11 तक निकाल लें प्रवेश पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से संबंद्ध जिले के शासकीय व प्राइवेट कॉलेजों में होली के एक दिन बाद 12 मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। जो 8 मई तक चलेगी। परीक्षा को लेकर सोमवार को तैयारियां चलती रही, वजह यह है कि होली पर्व को लेकर छुट्टी है। इसलिए पहले से ही बैठक व्यवस्था बनाई जा रही है ताकि परीक्षा के दौरान परेशानी न आए। वैसे जनवरी के अंतिम सप्ताह में ही यूनिवर्सिटी ने शिक्षा सत्र 2019-20 की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी थी।

शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी लीड कॉलेज में इस बार 6 हजार 891 स्टूडेंटस शामिल होंगे। लीड सहित बाकी 17 कॉलेजों में 25 हजार से ज्यादा स्टूडेंटस परीक्षा में शामिल होंगे। पैरी काॅलेज के स्टूडेंटस भी बालोद आकर परीक्षा दिलाएंगे। पिछले साल भी यहीं आकर परीक्षा दिलाए थे। यूनिवर्सिटी की ओर से प्राचार्यो से कहा गया है कि जिन कॉलेजों में क्षमता से अधिक छात्रों के आवेदन आए होंगे और वहां के केंद्राध्यक्ष यदि मांग करते हैं तो उनकी सहायता के लिए उपकेंद्र भी बनाए जाएंगे।

सुबह से शाम तक तीन पालियों में होगी परीक्षा: हर साल ही तरह इस बार भी परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 7 से 10 बजे तक बीएससी, बीसीए, एमए पूर्व और अंतिम इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति, भूगोल, मनोविज्ञान, समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, गणित की परीक्षाएं होंगी। दूसरी पाली में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बीकॉम का पर्चा होगा। साथ ही एमए अंतिम और पूर्व हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी और दर्शन शास्त्र तथा एमकॉम पूर्व और अंतिम की परीक्षा होगी। तीसरी पाली में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक बीए प्रथम, द्वितीय, तृतीय की परीक्षाएं होंगी।

25 छात्रों के बीच एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति होगी: यूनिवर्सिटी की ओर से केंद्राध्यक्षों को परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश जारी किया गया है। इसके अनुसार प्रत्येक 25 छात्रों के बीच एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाएगी, ताकि परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों पर नजर रखी जा सके। नकल आदि के मामलों पर रोक लगाई जा सके। फ्लाइंग स्क्वॉड भी गठित किए हैं।

यूजर आईडी व पासवर्ड का प्रयोग कर लें प्रिंट आउट


कॉलेज प्रबंधन की ओर से अपील की जा रही है कि जो स्टूडेंटस अब तक प्रवेश पत्र नहीं निकाल पाए है, वे 11 मार्च तक निकाल लें, ताकि बाद में सर्वर डाउन की समस्या से न जूझना पड़ें। दुर्ग विश्वविद्यालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार प्रवेश पत्र के लिए स्टूडेंट्स आवेदन भरते समय उपयोग की गई यूजर आईडी एवं पासवर्ड का प्रयोग करते हुए विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.durguniversity.ac.in के क्विक लिंक पर डाउनलोड एडमिट कार्ड विकल्प पर जाकर स्टूडेंट क्लिक लॉगइन पोर्टल पर क्लिक कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 9713387094, 9713387495 पर संपर्क कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...