पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gunderdehi News Chhattisgarh News Women Will Do Garbage Collection From House To House In Sikessa

सिकाेसा में महिलाएं घर-घर में जाकर करंेगी कचरा कलेक्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिकाेसा. बिहान समूह की महिलाअाें काे मिला रिक्शा।


सिकाेसा|स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम सिकाेसा में बिहान समूह की महिलाओं को जनपद पंचायत गुंडरदेही की ओर से अपशिष्ट कचरा प्रबंधन के लिए रिक्शा दिया गया। यहां स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी महिलाअाें काे सौंपी गई है। जिला समन्वयक जयेश राठौड़ ने कहा की ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ग्राम की महिलाओं का चयन ग्राम पंचायत द्वारा किया गया है। इस गांव को स्वच्छता दूत के रूप में जनपद पंचायत गुंडरदेही द्वारा चिन्हित कर रिक्शा दिया गया है। सप्ताह में दाे दिन ये महिलाएं कचरा इकट्ठा करने के लिए गांव में घूमेंगी। इसमें आप लोगों का सहयोग जरूरी है। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ममता चंद्राकर ने सिकोसा को स्वच्छ व सुंदर बनाने में योगदान के लिए अपील की। अध्यक्षता कर रहे ग्राम सरपंच आरोप चंद्राकर ने स्वच्छता मिशन में महती जिम्मेदारी निभाने लोगों से कहा। मौके पर उपसरपंच हेमलता बारले, बेदीबाई, बीरेंद्र चंद्राकर, राज चंद्राकर, हेमलाल मार्कंडेय, चंदन निषाद, गंगाबाई शर्मा, सचिव आशीष शुक्ला मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...