पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balod News Chhattisgarh News Women39s Health Safety First Priority Anila

महिलाओं का स्वास्थ्य, सुरक्षा पहली प्राथमिकता: अनिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार काे महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने पोषण पखवाड़ा शुरू किया। इस दौरान महिलाओं ने मंत्री कोे पोषण पखवाड़ा का संदेश पोषण मेरी भी जिम्मेदारी लिए राखी बांधी।

यह रथ बालोद जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घूम कर सुपोषण का संदेश देगा। छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत प्रदेश में पोषण पखवाड़ा 22 मार्च तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश भर में सुपोषण के प्रति जागरूकता के प्रयास किए जाएंगे। स्वास्थ्य सुुरक्षा संबंधी कई कार्यक्रम होंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति सरकार संवेदनशील हैं। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सम्मान को अधिकारों और स्वावलंबन से जोड़ने की नीति अपनाई है।

प्रदेश की महिलाओं को कुपोषण और एनीमिया मुक्त करने का अभियान चलाया गया है। नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के माध्यम से मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए आय और रोजगार के नए अवसर खोल दिए हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ, सुपोषित रहने के साथ पढ़़ लिखकर आगे बढ़ने की बात कही।

खबरें और भी हैं...