- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News 10 Blasts In Dantewada Two Soldiers Martyred One Injured
दंतेवाड़ा में 10 ब्लास्ट, दाे जवान शहीद, एक घायल
एके-47 और वाॅकी-टॉकी लूटकर ले गए नक्सली
दंतेवाड़ा से करीब 45 किमी दूर पुसपाल व बोदली के बीच नक्सलियों ने शनिवार काे जवानों काे निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किए। इसकी चपेट में आने से सीएएफ (छत्तीसगढ़ अार्म्ड फोर्स) के हेड कांस्टेबल उपेंद्र साहू व देवेंद्र सिंह शहीद हो गए। उपेंद्र जगदलपुर के पथरागुड़ा और देवेंद्र सतना जिले (मप्र) के निवासी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा सीआरपीएफ के जवान एसएम रहमान भी घायल हुए हैं। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। नक्सलियों ने यहां जवानों को निशाना बनाने के लिए एक के बाद एक दस ब्लास्ट किए हैं। तीनों जवान पहले ही ब्लास्ट की चपेट में आ गए थे। जवान बारसूर-पल्ली के बीच बन रही सड़क की सुरक्षा में तैनात थे। अभी दंतेवाड़ा के पुसपाल और बस्तर जिले के बोदली के बीच काम चल रहा है। बोदली से सीएएफ और सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान पुसपाल से निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने मौका देखकर ब्लास्ट कर दिया। शेष|पेज 4
सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकले थे जवान