- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News 18 Km Road Will Be Built From Kongupalli To Illimdi At A Cost Of 12 Crores
12 करोड़ की लागत से कोंगुपल्ली से इलमिडी तक बनेगी 18 किमी सड़क
सड़क निर्माण के शिलान्यास के मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि व ग्रामीण।
बीजापुर| उसूर ब्लाॅक में कोंगुपल्ली से इलमिडी तक की सड़क को बनाने की शुरुआत सोमवार से हुई। 18 किमी की सड़क को बनाने में 12 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सालों बाद ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए जिला प्रशासन ने इस सड़क को बनाने का काम शुरू किया है। इस सड़क निर्माण का विधायक विक्रम मंडावी ने शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने निर्माण एजेंसी को समय पर पूरा करने के लिए कहा।
विधायक ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार अपने वादे को पूरा करने के लिए गंभीर है। कांग्रेस सरकार बनते ही बीजापुर के विकास के साथ मूलभूत सुविधाओं को ध्यान दे रही है। हर गरीब परिवार तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने की प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं की लाभ लेने के लिए आगे आएं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गौरतलब है कि इस सड़क के बन जाने से करीब आधा दर्जन गांव के लोगों को आवाजाही में कोई
परेशानी नहीं होगी।