- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News 20 Anemic And 5 Malaria Victims Found In The Health Camp Investigation
लगाया स्वास्थ्य शिविर जांच में मिले 20 एनीमिक और 5 मलेरिया पीड़ित
जगदलपुर| अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर सीआरपीएफ की 199 वीं बटालियन के द्वारा दंतेवाड़ा जिले के ग्राम बेंगलूर में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान कंपनी के डाॅक्टर ने 160 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जिसमें 20 महिलाएं जहां एनीमिक मिली तो वहीं दूसरी ओर 5बच्चे मलेरिया पीडि़त पाए गए। सभी को मुफ्त में दवाइयां देकर इस बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए। इसके बाद शिविर में पहुंचे करीब 300 ग्रामीणों को साड़ी, कंबल और मच्छरदानी तो वहीं छात्रों को स्कूल बैग व खेल सामग्री दी गई । शिविर में शामिल कंपनी के कमांडेंट राकेश कुमार सिंह ने कहा इस कंपनी के जवान दुश्मनों को खत्म करने के साथ ही सालों से सामाजिक सहभागिता निभा रहे हैं। जो युवा समाज की मुख्य धारा से भटक गए हैं उन्हें वापस लाने में वे जवानों का सहयोग करें। तभी सही मायन में गांव का विकास होगा और आप लोग बिना किसी डर के जीवन यापन कर सकेंगे। कार्यक्रम में इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी संजय राउत, उप कमाडेंट पूरनमल गुर्जर, हेईलुंग नसरग्बे, चिकित्सा अधिकारी डॉ वासवा राज और कंपनी के अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे ।