- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News 3 Matches Played In Night Cricket Bahadurguda Cum On India And Cheerfad Team Won Matches
रात्रिकालीन क्रिकेट में खेले 3 मैच, बहादुरगुड़ा कम ऑन इंडिया व चीरफाड़ की टीम ने जीते मैच
जगदलपुर. इंदिरा स्टेडियम में चल रहे मैच के दौरान शुक्रवार को गेंदबाजी करते खिलाड़ी।
जगदलपुर| इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में चल रहे रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट में 3 मैच खेले गए। पहला मैच बहादुरगुड़ा बनाम स्टार माऊली बोध के बीच खेला गया, जबकि दूसरा मैच फोटोग्राफर बनाम कम-ऑन इंडिया और तीसरा मैच चीरफाड़ बनाम डीसीसी के बीच खेला गया। पहले मैच में बहादुरगुड़ा ने 35 रनों से जीता, जबकि दूसरा मैच कम ऑन इंडिया ने 110 रनों के विशाल अंतर से और चीरफाड़ ने 4 विकेट से जीता। स्टार माऊली बोध के उमेश, कम ऑन इंडिया के देबु और चीरफाड़ के पुलकित मैन ऑफ दि मैच रहे।
बहादुरगुड़ा और स्टार माऊली बोध के बीच खेले गए पहले मैच में बहादुरगुड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, जिसमें उमेश ने 34 और शराफ अली ने 20 रनों का योगदान दिया। निर्धारित 10 ओवर में 131 रनों का स्कोर खड़ा किया। माऊली बोध के रामधर ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार माऊली बोध के कोहिनूर ने 17 और उमेश ने 12 रन बनाए। मैजिक ओवर में टीम को 26 रन मिले, बावजूद वे लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए।