- Hindi News
- National
- Bastar News Chhattisgarh News 91 Cases Of Tribals To Be Decided Back By Justice Patnaik Committee
आदिवासियों के 91 प्रकरण होंगे वापसजस्टिस पटनायक कमेटी का फैसला
आदिवासियों के खिलाफ दर्ज 91 प्रकरण जल्द वापस लिए जाएंगे। जस्टिस पटनायक कमेटी की दो दिनों तक चली बैठक के बाद इसकी अनुशंसा की गई है। इसमें बस्तर के सात जिलों के साथ राजनांदगांव जिले के मामले शामिल हैं। जस्टिस पटनायक की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने बस्तर संभाग के बस्तर, दन्तेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, कोण्डागांव आैर राजनांदगांव जिले के आदिवासियों के विरुद्ध दर्ज 91 मामलों को वापस लिये जाने की अनुशंसा की है। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज जस्टिस एके पटनायक की अध्यक्षता में गठित कमेटी की सात और आठ मार्च को हुई दो दिवसीय समीक्षा बैठक में आदिवासियों के खिलाफ दर्ज 234 मामलों पर विचार किया गया। जिसमें से 91 प्रकरण अभियोजन से वापस लिये जाने अनुशंसा की गई है। इस प्रकार 81 प्रकरण धारा 265 ए दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत न्यायालय से निराकरण करने हेतु अनुशंसा की गई। शेष|पेज 11