पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News A Permanent Warranty Arrest From The Kukanar Area

कुकानार क्षेत्र से एक स्थायी वारंटी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुकमा| जिले के कुकानार थाना क्षेत्र के कुन्ना से गुरुवार को पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में स्थायी वारंटी नक्सली मड़कम कोसा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोसा कुन्ना के कोरमागोंदी का
रहने वाला है।

जून 2017 में जोंगेरास व पुसगुन्ना के जंगलों में पुलिस की सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग करने, अगस्त 2017 में पांडूपारा के जंगलों में जन अदालत लगाकर ग्रामीणों की पिटाई व लूटपाट करने, फरवरी 2018 में जोंगेरास व गादम के पास पहाड़ी में पुलिस की सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग करने की नक्सली वारदात में शामिल हाेने के आरोप में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।
खबरें और भी हैं...