पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Abvp Organized Mehndi Competition In Girls Hostel

अभाविप ने कन्या छात्रावास में आयोजित की मेहंदी स्पर्धा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं और अितथि।

जगदलपुर| धरमपुरा के कन्या छात्रावास में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेहंदी स्पर्धा आयोजित की। इसके साथ ही यहां संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी में समाजसेवी सपना शर्मा और अधिवक्ता प्रीतम कौर ने अलग-अलग विषयों पर अपनी बात रखी।

शर्मा ने नारी सशक्तिकरण पर कहा कि नारी अपने जीवन में दो घर संवारती है। उसका मायका और ससुराल। ईश्वर ने ये शक्ति सिर्फ नारियों को दी है, क्योंकि ईश्वर ही ये जानते हैं कि दो घरों को संभालना, दो परिवारों का मेल कराना सिर्फ नारी ही कर सकती है। कौर ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया कि इतिहास में जितने भी संघर्ष हुए, उसमें नारियों की अहम भूमिका रही है। इसलिए राष्ट्रीय हित में नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन कर हमें पूरा इतिहास दोहराना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी उन्होंने अपनी बात कही। अभाविप की प्रदेश सहमंत्री काजल शांडिल्य ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन चित्तौड़ में अपने राष्ट्र और धर्म के साथ अपने शील की रक्षा के लिए 10 हजार महिलाओं ने जौहर किया था। इस दौरान मेहंदी स्पर्धा में दुर्गा ने पहला, आकांक्षा ठाकुर ने दूसरा और आशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि मंजू मौर्य, मंजू यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
खबरें और भी हैं...