पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bastar News Chhattisgarh News Action Warning If Disturbances Are Found In Construction Works

निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाटपाल| नगर पंचायत अध्यक्ष डोमाय मौर्य ने शुक्रवार को बस्तर में चल रहे नाली एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ हंसा ठाकुर एवं नगर पंचायत की टीम साथ थी। अध्यक्ष ने सबसे पहले वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 में हुए नाली निर्माण में अनियमितता एवं तकनीकी खामियों को लेकर नाराजगी जाहिर की।

मौके पर मौजूद इंजीनियर को निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण करने एवं तकनीकी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 14 में हुए आंगनबाड़ी भवन निर्माण में टायलेट सही जगह नहीं बनाने पर ठेकेदार को ड्राइंग के अनुसार टॉयलेट निर्माण कर काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 11 में स्थित प्राथमिक शाला के प्रधान अध्यापक मंगलराम भारद्वाज ने बारिश में कक्षाओं में पानी भरने की समस्या बताई। इस पर डोमाय मौर्य ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर इस समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामचन्द्र बघेल, इंजीनियर रोहित नाग, जगतार साहू व नपं अमला मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...