पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Anganwadi Workers And Helpers Will Protest Today

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका आज देंगी धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगदलपुर| जिले में इस समय भीषण गर्मी का दौर चल रहा है आमतौर पर गर्मी का सबसे ज्यादा असर नन्ने-मुन्ने बच्चों पर पड़ता है। यही कारण है कि स्कूली बच्चों और शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलता है। लेकिन शासन का यह आदेश आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों और उसमें काम करने वाली कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं पर लागू नहीं होता। ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि आखिर यह आंगनबाड़ी केंद्रों के छोटे-छोटे बच्चों व कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा अन्याय क्यों हो रहा है। आने वाले दिनों में बच्चों को इससे राहत मिले इसको ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं शुक्रवार को संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भूपेश बघेल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेंगी।

संघ की जिलाध्यक्ष प्रेमबती नाग ने बताया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं धरना प्रदर्शन छग प्रदेश आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता सहायिका संघ के बैनर तले करेंगी। नाग ने कहा कि इस साल स्कूलों की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की व्यवस्था करने की मांग शुक्रवार को होने वाले धरना प्रदर्शन में की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2018 में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1500, सहायिकाओं को 750, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1250 रुपए देने की घोषणा की गई थी जो आज तक लागू नहीं हुई। उसे लागू कर एरियर्स के अंतर राशि का भुगतान करने की मांग की जाएगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को सेवानिवृत्ति नियम का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि एक दिवसीय धरने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं - सहायिकाओं को मध्यप्रदेश के समान वेतनमान दिए जाने की भी मांग की जाएगी।
खबरें और भी हैं...