पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Application For 89 Posts Of Engineers Up To 10

इंजीनियरों के 89 पदों के लिए आवेदन 10 तक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के जरिए 89 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च ही है। इसके बाद आवेदन करने की तिथि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। चार विभागों में इंजीनियरों की नियुक्ति होनी है। इसमें जल संसाधन विभाग में 44, लोक निर्माण विभाग में 03, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 13 और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 29 इंजीनियरों की भर्ती होगी। सभी पद सहायक अभियंता के हैं, लेकिन इसमें अलग-अलग ब्रांच के अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा। सबसे अधिक 44 पद सिविल ब्रांच के हैं। विद्युत यांत्रिकी में सबसे कम पद हैं।
खबरें और भी हैं...