- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Assistant Teachers Will Do Duty By Tying Black Belt With 16 Siege
सहायक शिक्षक 16 को विस घेराव के साथ काली पट्टी बांधकर करेंगे ड्यूटी
जगदलपुर. बैठक के बाद फेडरेशन के पदाधिकारी और सदस्य।
जगदलपुर| छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की बैठक शनिवार को शहीद पार्क के पास आयोजित की गई। इस दौरान प्रांतीय बैठक में लिए गए निर्णय कि काली पट्टी लगाकर ड्यूटी करने और विधानसभा का घेराव करने का समर्थन किया गया। इसके साथ ही जिले के सातों ब्लॉकों के सहायक शिक्षकों ने बजट पर अपना आक्रोश प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति जैसी बहुप्रतीक्षित मांगों पर कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाय और सहायक शिक्षकों के साथ सरकार ने धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 22 सालों से एक ही पद पर काम कर रहे सहायक शिक्षकों के साथ पहले की सरकारों की तरह कांग्रेस सरकार ने भी सौतेलापन दिखाया है। इसके चलते फेडरेशन के बस्तर इकाई के सदस्यों ने 16 मार्च को विधानसभा का घेराव और काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करने पर सहमति दी है। इस दौरान फेडरेशन के जिलाध्यक्ष देवराज खूंटे, महेंद्र ठाकुर, गनेश्वर नायक, आलोक चौबे, सत्यनारायण सिदार, यतेंद्र नाग, उदय राज बंसल, प्रतिमा रॉय चौधरी, फूलकुमारी जोशी, मायावती, निताशा राय, वैसलीन सेठ, संगीता देवांगन, यामिनी, शकुंतला, तृप्ति सोनी, वर्षा लाल, अश्लेषा झा, कैलाश देवांगन, जमुना मौर्य, अमिला पात्र, जालम पात्र, यालम पार्वती, अनुराधा, देवनाथ कश्यप, माखनलाल वर्मा, महादेव बाकडे सहित
अन्य मौजूद थे।