पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Bhanjadev Gave A New Camera To Foreign Tourist

विदेशी पर्यटक से हुई लूट तो भंजदेव ने दिया नया कैमरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अतिथि देवो भव:

घटना पर जताया खेद कहा-आप हमारे मेहमान

बस्तर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव ने उन्हें राजमहल बुलाया और उन्हें नया कैमरा दिया। साथ ही भंजदेव ने घटना पर क्षोभ भी जताया और कहा कि हर मेहमान भगवान की तरह है। इधर माड़पाल होली समिति के अध्यक्ष कुंजबिहारी दास और टीपी नायडू ने बताया कि होली स्थल पर ऐसी घटना नहीं हुई है। करीब ढाई किमी की दूर हुई है।

ताकि ना बिगड़े बस्तर की छवि

विदेशी पर्यटक को नया कैमरा देते पूर्व राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र।

जगदलपुर| ये तस्वीर ‘अतिथि देवो भव:’ की भावना को दिखाने वाली है। इसमें पूर्व राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव एक विदेशी पर्यटक को एक कैमरा भेंट कर रहे हैं। दरअसल, 15 दिनों के प्रवास पर यूक्रेन से बस्तर पहुंचे सोलोविफ सेरजी से कुछ लोगों ने माड़पाल में होलिका दहन के दौरान कैमरा और मोबाइल छीन लिया और मारपीट की। घायल हालत में उन्हें महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिनों तक उनका इलाज चला।
खबरें और भी हैं...