पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Big Holi Burnt Students Reached Home Playing Gulal

जली बड़ी होली, गुलाल खेलते घर पहुंचे छात्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्योहार से पहले साेमवार काे बाजार में खासी चहल-पहल रही, ढोल-नगाड़ों की बिक्री भी अच्छी रही। सोमवार को होलिका दहन किया गया, जिसमें माड़पाल व नानगुर में बड़ी होली जलाई गई। इसके बाद शहर में करीब सौ से ज्यादा जगहों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन किया गया।

हाेलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम को सिर्फ करीब ढाई घंटे के लिए रहा, लेकिन तैयारियों के चलते अधिकांश जगहों पर होलिका दहन नहीं हो पाया। बाद में देर रात होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। होलिका दहन के दिन ही स्कूलों में बच्चे गुलाल खेलते दिखे। इसके अलावा कई बच्चे सड़कों पर भी होली खेलते हुए अपनी ड्रेस को रंग-बिरंगी कर घर पहुंचे।

बच्चों के चेहरे पर लगे रंग-बिरंगे गुलालों के बीच उनमें होली का खासा उत्साह देखने को मिला। इधर बोर्ड की परीक्षाएं जारी होने के बावजूद बच्चों में होली को लेकर उत्साह की कमी
नहीं दिखी।

संजय बाजार में लगा जाम: संजय बाजार में आधे घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा, लेकिन यातायातकर्मी रास्ता बहाल करवाने ही नहीं पहंुचे। ऐसे में यहां गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। ऐसा देर शाम तक कई बार हुआ।

सोमवार को स्कूल से लौटते वक्त एक-दूसरे को गुलाल लगाते बच्चे।

पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने माड़पाल में जलाई होली

शहर से 10 किमी दूर स्थित ग्राम माड़पाल में पूर्व बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव ने होलिका दहन किया। वहीं नानगुर में भी बड़ी होली जलाई गई। इसके बाद यहां बस्तरिया नाट स्पर्धा हुई, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा नाट दलों ने अपनी प्रस्तुति दी। पारंपरिक वेशभूषा में नाट दलों के सदस्यों ने अभिनय करते हुए लोगों के बीच होली खेली। माड़पाल में होलिका दहन के बाद शहर के अलग-अलग जगहों पर होलिका दहन किया गया। इसके साथ ही सिरहासार चौक पर मावली मंदिर के सामने दो हाेली जलाई गई।
खबरें और भी हैं...