पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dudhwa News Chhattisgarh News Bike Rider Killed By The Collision Of Pickup

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार की सुबह दुधावा डैम के नीचे गेट के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुसुरपुट्टा निवासी कमलेश नाग पिता हृदय राम नाग अपनी बाइक से धरसापारा घोटियावाही जाने के लिए निकला था। इसी दौरान दुधावा डैम के नीचे गेट के पास पहुंचा था। इसी दौरान धमतरी से मवेशी लेकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर के चलते कमलेश बुरी तरह से घायल हो गया। उसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उप स्वास्थ्य केंद्र सारवंडी लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दुधावा। हादसे में सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा युवक।
खबरें और भी हैं...