बोधघाट को 3, घाटपदपुर को 42 रनों से मिली जीत
इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में सोटो क्लब के रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बीते बुधवार को तीन मैच खेले गए। इसमें पहला मैच विनोद इलेवन बनाम रॉयल मॉन्स्टर, दूसरा मैच बोधघाट और गैलेक्सी ब्वॉयज और तीसरा मैच घाटपदमुर बनाम वर्चस्व इलेवन के बीच हुआ। पहले मैच में राॅयल मॉन्स्टर ने 6 विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मैच में बोधघाट ने 3 रन और तीसरा मैच में घाटपदमुर ने 42 रनों से जीता। इनमें रॉयल मॉन्स्टर के बॉबी, बोधघाट के संजय और घाटपदमुर के श्याम मैन ऑफ दि मैच रहे।
विनोद इलेवन और रॉयल मॉन्स्टर के बीच खेले गए पहले मैच में विनोद इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। बल्लेबाजी करने आए सिवाने ने 16 और गोटी ने 12 रन बनाए, जबकि मैजिक ओवर में 11 रन मिल पाए। निर्धारित 10 ओवर में टीम का स्कोर 63 रनों पर पहुंच गया। इधर गेंदबाजी कर रहे रॉयल मॉन्स्टर के बॉबी ने 2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल मॉन्स्टर की टीम के जीतू ने 12 और बॉबी ने 8 रन बनाए, वहीं मैजिक ओवर से उन्हें 14 रन मिले। विनोद इलेवन के गेंदबाज अजय ने 2 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट लिया। मैच के अंपायर ललित और सायमन रहे।
दूसरे मैच में बोधघाट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम के सोनू ने 20 और आनंद ने 8 रन बनाए। निर्धारित 10 ओवर में टीम का स्कोर 62 रनों तक ही पहुंच पाया। विराेधी टीम के गेंदबाज नारायण ने 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट लिए। इधर लक्ष्य का पीछा करने उतरे गैलेक्सी ब्वॉयज के बल्लेबाज मोहन ने 14 और राहुल ने 10 रनों का योगदान दिया, वहीं मैजिक ओवर से टीम को 18 रन मिल सके, बावजूद टीम 59 रनों में ही सिमट गई। मैच के अंपायर शिवाकांत मिश्रा और मोंटू रहे।
घाटपदमुर और वर्चस्व इलेवन के बीच खेले गए तीसरे मैच में घाटपदमुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 110 रन बनाए। इसमें श्याम ने 18 गेंदाें में 51 रन बनाते हुए टूर्नामेंट में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। गेंदबाजी में वर्चस्व इलेवन के रवि ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इधर वर्चस्व इलेवन के अजित ने 42 अौर कैलाश ने 9 रन बनाए, जिसके बाद टीम 68 रनों में ही ऑलआऊट हो गई। गेंदबाज लकी ने 2 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए। मैच के अंपायर आनंद पंसारे, कृष्णा राव रहे।
टूर्नामेंट में गेंदबाज के हमले का शॉट लगाकर जवाब देता बल्लेबाज।