- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Bps Team Work For One Year Announced At The Ceremony
एक साल के लिए बीपीएस टीम काकार्यकाल बढ़ा, समारोह में घोषणा
सभी पदाधिकारियों को सौंपा गया कार्यकाल बढ़ाने वाला पत्र
जगदलपुर. मलकीत सिंह गैदू पैनल का कार्यकाल एक साल बढ़ाये जाने के बाद पैनल के सदस्यों का सम्मान करते हुए।
जगदलपुर। बस्तर परिवहन संघ की नई कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव हो या न हो के विवाद के बीच गुरुवार की देर शाम चुनाव अधिकारी ने वर्तमान पदाधिकारियों को ही एक साल तक कार्यकाल बढ़ाये जाने और सभी पदों पर वर्तमान लोगों को ही यथावत रखने वाला पत्र भी सौंप दिया है। इसके साथ ही अब एक साल के लिए मलकीत सिंह गैदू पैनल के सभी सदस्यों का कार्यकाल बढ़ गया है।
कार्यकाल बढ़ाने या न बढ़ाने के लिए 9 मार्च को संघ की आमसभा बुलाई गई थी। इसमें सदस्यों से उनकी राय पूछी गई थी तो ज्यादातर सदस्यों ने चुनाव न करवाने पर सहमति दी थी हालांकि कुछ सदस्यों ने इसका विरोध किया था। इस दौरान यहां मौजूद चुनाव अधिकारी ने सदस्यों का रुझान देखा था इसके बाद गुरुवार को आमसभा में सहमति को आधार बनाते हुए मलकीत सिंह गैदू के पैनल का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ने के बाद संघ के दफ्तर में ही एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
समारोह में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों सदस्यों के अलावा संघ के सदस्य भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि संघ के ज्यादातर सदस्य चुनाव नहीं करवाने और हमारे पैनल का एक साल का और मौका देने के समर्थन में हैं। आम सभा वाले दिन भी जब समर्थन में सदस्यों को सभा हाॅल से बाहर निकलने कहा गया था तब करीब-करीब सभी सदस्य सभा हाल के बाहर निकल गये थे। गौरतलब है कि परिवहन संघ में चुनाव आयोजित नहीं करवाने के विवाद पर ही होली की पूर्व संध्या संघ के सचिव शक्ति सिंह और पप्पन भदौरिया के बीच मारपीट भी हो गई थी। दोनों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमले करने का आरोप लगाया है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है और मामले ने आगे तूल
नहीं पकड़ा है।