घर के सामने से बुलेट चोरी
भानुप्रतापपुर| संबलपुर में शनिवार रात्रि को घर के सामने खड़ी बुलेट बाइक को चोरों ने चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार संबलपुर निवासी कुशल जैन रोजाना की तरह शनिवार रात्रि को भी अपने घर के सामने अपने बुलेट बाइक क्र. सीजी 19 बीजे 0335 को खड़ा किया था। सुबह जब उठ कर देखा तो वाहन वहां पर नहीं था।