पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kondagaon News Chhattisgarh News By Giving The Goods The Crpf Commandant Said We Are Participating In Your Happiness And Sorrow

सामान देकर सीआरपीएफ कमाडेंट ने कहा- हम आपके सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगदलपुर। स्कूल बैग लिए ग्रामीण बच्चे ।

जगदलपुर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की 227वीं बटालियन ने सोमवार को अभियान प्रयास के तहत कुमाकोलेंग में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया । सीआरपीएफ ने आधा दर्जन से अधिक गांव के 600 से अधिक ग्रामीणों को मच्छरदानी, कंबल, बर्तन दिए । इसके अलावा बच्चों को खेल सामग्री बांटे गए ।

कंपनी के कमाडेंट मनोज कुमार ने इस दौरान सौतनार, नामा, बढनपाल, नयापारा, दलदली, छिंदवाड़ा, कासीराम और गोविंदपाल सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों से कहा कि नक्सली नेता अपने फायदे के लिए आप लोगों को बहला-फुसलाकर नक्सली गतिविधियों में जाने के लिए भ्रमित करते हैं, क्योंकि नक्सली नेता के बेटा या बेटी नक्सली गतिविधियों में नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद एक खोखली विचारधारा है। नक्सलियों के बहकावे में आकर युवा अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ दूर-दराज के गांवों के लोगों को न के केवल सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि उनको जीवन यापन के लिए जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराती है। इसके अलावा आप के हर सुख और दुख में आपके साथ है । आप लोग भी हमारा सहयोग करें।

आपकी पहले से ही आपके क्षेत्र का विकास हो सकता है । इस अवसर पर उप कमाण्डेंट बद्री लाल जाट, सहायक कमाण्डेंट अखिलेश्वर सिंह, एसडीओपी अनुराग झा, तोकापाल टीआई विजय पटेल, आसपास के गांवों के सरपंच एव जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।
खबरें और भी हैं...