- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Camp In Wards For Revenue Collection Will Run Till 31st
राजस्व वसूली के लिए वार्डों में शिविर, 31 तक चलेगी मुहिम
किरंदुल. पालिका द्वारा लगाए गए शिविर में कर पटाने पहुंच रहे लोग।
किरंदुल| नगर पालिका परिषद किरंदुल द्वारा राजस्व वसूली के लिए 9 मार्च से वार्डवार शिविर का आयोजन किया जा रहा, जो 31 मार्च तक चलेगा। नल-जल शुल्क, समेकित कर, संपत्ति कर, दुकान किराया आदि करों का भुगतान वसूलने मोहल्ले के कलामंच अथवा आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाया जा रहा है।
गर्मी में नगर पालिका जाने-आने में लोगों को कठिनाई न हो एवं वे अपना टैक्स आसानी से जमा करवा सकें इसलिए यह व्यवस्था नगर पालिका सीएमओ द्वारा की गई है। राजस्व उप निरीक्षक डोमार सिंह साहू ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 80 प्रतिशत वसूली की गई थी। इस वित्तीय वर्ष 2019-20 में फरवरी के अंत तक 80 प्रतिशत की राजस्व वसूली कर ली गई है।