- Hindi News
- National
- Dantewada News Chhattisgarh News Chairman Election One Seat Each For Congress Cpi Bjp
सभापति चुनाव: कांग्रेस, सीपीआई, भाजपा को एक-एक सीट
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के बाद गुरुवार को सभापति चुनने के लिए गहमागहमी रही। इसके लिए सुबह से ही जिला पंचायत में सदस्य जुटे रहे। यहां सभापति चुनाव को लेकर दोपहर बाद से विवाद चलता रहा, लेकिन चुनाव के बाद भी हुआ वही जो सुबह तय हुआ था। कांग्रेस की सुलोचना कर्मा कृषि स्थायी समिति की सभापति, सीपीआई की विमला सोरी निर्माण सभापति व भाजपा के बैसूराम सहकारिता के सभापति चुने गए।
दरअसल गुरुवार को जब सभापति चुनाव की बारी आई तो पहले तो सभी सदस्यों के बीच सहमति बन गई, सभी ने एक साथ लंच भी किया, लेकिन अचानक 3 बजे विचार बदल गया व भाजपाई चुनाव कराने पर अड़ गए। अध्यक्ष- उपाध्यक्ष पद से हाथ धो बैठी भाजपा इस बार किसी तरह के समझौते के मूड में नहीं थी। जिला पंचायत हॉल के बाहर भाजपाई डटे रहे व सदस्यों को मार्गदर्शन देते रहे। इधर हॉल के अंदर एक- दूजे को समझाइश देने व मान मनौव्वल का दौर चलता रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा बाहर निकलीं व सभी को एकजुट होकर काम करने सर्वसहमति से चुनाव कराने की बात भाजपा नेताओं से कहने लगीं, लेकिन बात नहीं बनी, शाम करीब 6 बजे चुनाव कराना पड़ा। रात करीब 8 बजे तक प्रक्रिया चली और कांग्रेस, सीपीआई व भाजपा को एक- एक सीट मिली।
मालती को बनाने पर विचार तो नंदलाल ने किया इंकार
इधर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदलाल मुड़ामी की प|ी मालती मुड़ामी को सर्वसहमति से सभापति बनाने सदस्यों के बीच चर्चा हुई। नंदलाल को जब इस बात की जानकारी हुई तो ऐसा करने से इंकार कर दिया। भाजपाई अपने जिला पंचायत सदस्यों को इस बात को समझाते रहे कि अध्यक्ष- उपाध्यक्ष पद से जब हाथ धो बैठे हैं तो सभापति के लिए चुनाव हो जाने दो।
जनपदों में भी चुने गए सभापति
इधर चारों जनपद पंचायतों में भी सभापति चुनने की प्रक्रिया हुई। दंतेवाड़ा, गीदम, कुआकोंडा व कटेकल्याण में भी दिनभर यह प्रक्रिया चलती रही।
दंतेवाड़ा. सभापति चुनाव के लिए रणनीति बनाते भाजपाई।