पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kondagaon News Chhattisgarh News Collector What Is The Preparation For Corona Cmho Isolation Ward Of Two Beds

कलेक्टर: कोरोना के लिए क्या तैयारी है सीएमएचओ: दो बेड का आइसोलेशन वार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कलेक्टर ने शनिवार को की। समन्वय बैठक में कलेक्टर नीलकंठ उपाय ने सीएमएचओ डॉ एसके कनवर से पूछा कि प्रदेश में कोरोन को लेकर इस समय लोग काफी संजीदा हो गए हैं। लोगों में इस वायरस को लेकर काफी डर है। जिले में इस वायरस के चलते बचाव को लेकर क्या उपाय किया गया है।

बैठक में मौजूद अन्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सीएमएचओ ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला व ब्लाक स्तर पर अलग-अलग काम्बेट दल गठन किया जा चुका है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में एक महीने पहले 5 फरवरी से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए 2 बेड का आईसोलेशन वार्ड स्थापित किया जा चुका है। जिसमें 1 वार्ड महिला एवं 1 वार्ड पुरूष के लिए एवं दो वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई है।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिला एवं ब्लाक स्तर पर होर्डिंग, फ्लैक्स के द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर संबंधित व्यक्ति की जानकारी एकत्रित कर जिला हास्पिटल को कोरियर के माध्यम से भेजने के लिए समस्त चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है। कोराना वायरस के संबंध में जिले के शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ रूद्र कश्यप, जिला नोडल अधिकारी डाॅ आरके सिंह एवं लैब टेक्निशियन नागेश नाईक को राज्य स्तर से प्रशिक्षण दिया गया है एवं राज्य से प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं लैब टेक्निशियन को कोरोना वायरस के संभावित प्रकोप की जांच के लिए निर्देश दिया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिला एवं ब्लाक स्तर पर होर्डिंग, फ्लैक्स के द्वारा प्रचार किया जा रहा है।

बच्चों को बताएं वायरस के संक्रमण के बारे में


कलेक्टर ने जिला अस्पताल एवं जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्दी-खांसी के मरीज जो उपचार के लिए आते हैं। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र से मास्क दिए जाने एवं मास्क पहनने की सलाह देने के साथ-साथ मरीज को स्वास्थ्य शिक्षा भी देने कहा। कलेक्टर ने सीएमएचओ से कहा कि इसके अलावा स्कूलों में छात्रों को भी कोरोना वायरस के संक्रमण के तरीकों की जानकारी देने को कहा।

कोंडागांव. जिला अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड।
खबरें और भी हैं...