पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Cook Association Told The Minister Meet The Demands Within A Month

रसोइया संघ ने मंत्री से कहा- एक महीने के अंदर मांगों को पूरा करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगदलपुर. शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपते रसोईया संघ के पदाधिकारी व सदस्य।

जगदलपुर| छग महिला-पुरूष मध्याह्न भोजन रसोइया संघ द्वारा गुरुवार को स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के सदस्यों ने मंत्री से कहा कि बस्तर संभाग में केंद्र एवं राज्य के मध्याह्न भोजन योजना में 13 हजार रसोइया कार्यरत हैं। रसोइयों का मानदेय बढ़ाने के लिए कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र 2018 में सम्मिलित किया गया था। 8 फरवरी 2019 को 300 रुपए प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा की गई। लेकिन अब तक बढ़ा हुआ मानदेय नहीं दिया जा रहा है। संघ के प्रांतीय जयदेव साहा ने बताया कि मंत्री ने कहा कि जो वादा किया गया उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस दौरान सांसद दीपक बैज, विधायक लखेश्वर बघेल, रेखचंद जैन और अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...