पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kondagaon News Chhattisgarh News Corona Soldier Sick From Kerala Sent Sample

कोरोना: केरल से लौटा जवान बीमार, सैंपल भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुकमा| कोरोना वायरस से पीड़ित होने के संदेह में स्वास्थ्य विभाग ने जिले के इंजरम कैंप में तैनात सीआरपीएफ 219वीं बटालियन के जवान अनीस सोमुन का ब्लड सैंपल जांच के लिए एम्स भेजा है। सीएमएचओ सीबी प्रसाद बंसोड़ ने बताया कि केरल निवासी जवान दो दिन पहले ही छुट्‌टी से कैंप लौटा है। तेज बुखार व सर्दी-जुकाम की शिकायत के बाद जवान को कैंप में ही आइसोलेशन पर रखा गया है। कैंप के डॉक्टरों को जरुरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। जवान का उपचार जारी है।
खबरें और भी हैं...