पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Crpf Distributed Essential Goods Live Without Fear

सीआरपीएफ ने बांटे जरूरी सामान कहा- बिना डर के करें जीवनयापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छात्र-छात्राओं को बैग, कापी और खेलकूद सामग्री वितरित की गई।


कोंटा| सुकमा जिले के कोंटा में शुक्रवार को सीआरपीएफ बटालियन 217 द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वितीय कमान अधिकारी सजीत कुमार ने की।

कार्यक्रम में ढोडरा, चिखलगुड़ा, मुरलीगुड़ा, चिंताकोंटा, सुन्नमगुडा, पटेलपारा, उमराजगुडा के ग्रामीणों एवं कन्या हाईस्कूल के छात्र शामिल हुए। इस मौके पर कंपनी के कमाडेंट सुजीत कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी सेंथिल कुमार ने ग्रामीणों को साड़ी, कंबल, छाता, मच्छरदानी, चप्पल समेत अन्य सामान बांटे, जबकि छात्र-छात्राओं को बैग, कापी, वाटर बाटल और खेलकूद सामग्री दी। कमाडेंट ने ग्रामीणों से कहा कि फोर्स के जवानों से डरने की कोई बात नहीं है। अब बिना डर के जीवन यापन करें। इस दौरान कपंनी के असिस्टेंट कमांडेंट एस शुशान्तो, निरीक्षक गुरबीर सिंह, सीएमओ विनोद कुमार टोप्पो, कमलेश कुमार, कोंटा थाना प्रभारी गौरव पांडे, सरपंच सेमल नरेश मौजूद व अन्य
लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...