- Hindi News
- National
- Keshkal News Chhattisgarh News Disease Is Detected After Both Kidneys Go Bad Get Regular Checkups Bmo
दोनों किडनी खराब होने के बाद बीमारी का पता चलता है, नियमित जांच कराएं: बीएमओ
केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
नगर पंचायत केशकाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया गया। यहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों काे प्रोजेक्टर से बीएमओ डॉ. डीके बिसेन ने किडनी की बीमारी के बारे में बताया और इसकी रोकथाम के उपाय की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जब दोनों किडनी खराब होने लगती है तब लोगों को पता चलता है कि किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। शुरुआत में यह बीमारी पकड़ में नहीं आती है। किडनी रोग से बचाव के लिए नियमित जांच और संयमित जीवन शैली जरूरी है। इस दौरान तहसीलदार राकेश साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, अनिल उसेंडी समेत अन्य लोग
मौजूद थे।
बड़ेकनेरा में निकाली जागरूकता रैली: बड़ेकनेरा में विश्व किडनी दिवस पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। गुरुवार को बड़ेकनेरा सेक्टर के अंतर्गत बड़ेकनेरा, कमेला करंजी और बाखरा में सेक्टर सुपरवाइजर संजय नायडू के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर गांव के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी
भी मौजूद थे।
विश्व किडनी दिवस पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक करते बच्चे।
विश्व किडनी दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।