पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sukma News Chhattisgarh News Drunk Two And A Half Month Old Child Youth Saved Life

नशे में ढाई महीने के बच्चे को फेंका, युवाओं ने बचाई जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हैवान बनी मां से मासूम को बचाकर ले जाते गीदम के युवा मनीष।


दंतेवाड़ा| शराब के नशे में एक मां हैवानियत की सारी हदें पार कर रही थी। ढाई महीने के मासूम बेटे को पहले तो पीटा, फिर उसे सड़क पर ही फेंक दिया। घटना गीदम अटल आवास के पास होली के दिन की है। यहां से गुजर रहे गीदम के युवा मनीष सुराना, सुमित गुप्ता सहित अन्य युवाओं ने जब शराबी मां की हैवानियत को देखा तो हैरान रह गए। सड़क पर चीख रहे मासूम बच्चे को उठाया और पुलिस को सूचना दी। तुरंत महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस की टीम पहुंची। शराब के नशे में पड़ी महिला को उठाया व मासूम बच्चे को लेकर युवाओं के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां बच्चे की जांच कराई गई।

शहर के युवा व पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष ने बताया कि बच्चे का पिता शराब के नशे में घर में पड़ा हुआ था। महिला भी इस कदर शराब के नशे में थी कि ढाई महीने के मासूम को पीटती ही जा रही थी। हद तो तब हुई जब उसने बच्चे को सड़क पर फेंका। वह कह रही थी कि मार दूंगी, हमने देखा और तुरंत जाकर सबसे पहले बच्चे को बचाया।
खबरें और भी हैं...