बुजुर्ग ने 12 साल की बच्ची से की छेड़छाड़
जगदलपुर| शहर के दंतेश्वरी वार्ड में रहने वाली एक 12 साल की मासूम से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। बोधघाट थाना प्रभारी राजेश मरई के अनुसार यहां रहने वाले एक परिवार के सदस्यों ने 55 वर्षीय गौरीशंकर झा नामक व्यक्ति पर बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शनिवार को भी उसने बच्ची का हाथ पकड़ लिया था और उसे खींचने की कोशिश कर रहा था। इसकी जानकारी बच्ची ने परिजनों को दी तो परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जांच की जा रही है।