होली मिलन कार्यक्रम में बुजुर्गों का किया गया सम्मान
कांकेर | शहर सिंध समाज की महिला इकाई सुनहरे कदम द्वारा सिंधु भवन मांझापारा में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जो आयु वर्ग के अनुसार था। विजेता प्रतिभागी महिला, युवती व बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही समाज की बुजुर्ग महिलाओं को साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनहरे कदम की सदस्य सुनीता मोटवानी, विजया आसरानी, उर्वशी मोटवानी, पायल मोटवानी, दीपा जवरानी आिद शामिल थीं।