- Hindi News
- National
- Kondagaon News Chhattisgarh News Every Farmer Should Get A Farmer Credit Card It Will Be Easy To Take A Loan
हर किसान बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड, कर्ज लेने में होगी आसानी
कोंडागांव. शिविर में ग्रामीणों से चर्चा करते कलेक्टर।
कोंडागां| किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से न केवल किसान धान एवं मक्का जैसी फसलो को बोने एवं बेचने में सहुलियत होगी बल्कि अन्य किसी भी फसल के लिए ऋण, पशुपालन, मुर्गीपालन, मत्स्य पालन इत्यादि के लिए ऋण लेने में छूट मिलेगी। इसके द्वारा किसानों को कहीं भी ऋण लेने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी ।
यह बात कलेक्टर नीलकंठ टीकाम ने शनिवार को चेमा गांव में केसीसी बनाने के लिए लगाए गए शिविर में कही। उन्होंने किसानों से कहा कि केसीसी के कई सारे फायदे हैं । इस बनवाने में किसी तरह की लापरवाही नहीं करें। इसका लाभ लेने के लिए शिविरों में जाएं और इसे बनवाए । उन्होंने किसानों से कहा कि इस कार्ड के माध्यम से न केवल किसान धान एवं मक्का जैसी फसल बोने एवं बेचने में सहुलियत होगी बल्कि अन्य किसी भी फसल के लिए ऋण, पशुपालन, मुर्गीपालन, मत्स्य पालन इत्यादि के लिए ऋण में छूट मिलेगी। उन्होंने किसानों से कहा कि वे इमली, महुआ, हर्रा का अधिक से अधिक मूल्य मिलने पर ही स्थानीय बाजारों में उसकी बिक्री करें । इस दौरान ग्रामीणों ने भी ग्राम की समस्याओं जिसमें पेयजल, शिक्षकों की कमी, पुलिया निर्माण नहीं होने की जानकारी दी।