पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Fighting On Bps Election Dispute Case On Both Sides

बीपीएस चुनाव के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पप्पन भदौरिया और शक्ति सिंह भिड़े

जगदलपुर| बीपीएस में चुनाव हो या न हो, इसी सरगर्मी के बीच होलिका दहन वाली रात मारपीट हो गई है। मारपीट में बस्तर परिवहन संघ के सचिव शक्ति सिंह चौहान और पप्पन भदौरिया को चोटें पहुंची है।

सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि पप्पन ने शिकायत की है कि बीपीएस में चुनाव होने थे ऐसे में वर्तमान पदाधिकारी चुनाव को टालना चाह रहे थे और जब उसने विरोध किया तो शक्ति सिंह व अन्य लोगों ने उसके घर में घुसकर उस पर पेंचकश व अन्य हथियारों से हमला किया है। जबकि शक्ति सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि वे रात में पप्पन के घर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक जाम हो जोने के बाद अचानक ही पप्पन ने गाली-गलौज करते हुए तलवार से हमला कर दिया। सीएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।
खबरें और भी हैं...