पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kondagaon News Chhattisgarh News For The First Time A Leader From Bastar Will Go To Rajya Sabha

पहली बार बस्तर से कोई नेता राज्यसभा में जाएंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्यसभा सांसद चुनाव की सुगबुगाहट के बीच केशकाल की पूर्व विधायक और झीरम हमले में घायल होने वाली महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम को रायपुर से बुलावा आया है। फूलो के साथ-साथ कोंडागांव जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रवि घोष को भी रायपुर बुलाया गया है। माना जा रहा है कि फूलो देवी नेताम का राज्यसभा में जाना तय है और वे छत्तीसगढ़ के कोटे से ही राज्यसभा जाएंगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि फूलो देवी और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को रायपुर से हाईकमान का बुलावा आया है। सबकुछ ठीक रहा तो फूलो देवी नेताम का टिकट तय है और वह राज्यसभा की सदस्य बन जाएंगी। इधर भास्कर ने जब फूलो देवी नेताम से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी रायपुर बुलाया गया है उन्होंने भी माना कि उन्हें राज्यसभा भेजने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि वो राज्यसभा जाती हैं तो स्थानीय सांसद दीपक बैज के साथ मिलकर बस्तर की आवाज बुलंद करेंगी।

झीरम हमले में हुई थीं घायल, विधायक भी रहीं

फूलोदेवी नेताम केशकाल के आलोर की रहने वाली हैं। राज्यसभा में उनके नाम पर चर्चा के बाद ही पूरे इलाके में खुशी का महौल है। फूलो ने कॅरियर की शुरुआत बतौर केशकाल विधायक के तौर पर की थी। इसके बाद वे बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहीं। इस बीच वे सांसद का चुनाव हार गई थीं। इसके बाद झीरमकांड में नक्सली हमले में घायल भी हुई थीं। फूलो इस हमले में बचने वाले चुनिंदा नेताओं में से एक थीं। फूलो के संबंध गांधी परिवार से काफी नजदीकी रहे हैं।

राज्यसभा के लिए फूलो देवी का नाम तय

फूलो देवी
खबरें और भी हैं...