- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News General Assembly In Bps No Election This Year Current Committee Will Remain Unchanged
बीपीएस में आमसभा : इस साल चुनाव नहीं, वर्तमान कमेटी ही यथावत रहेगी
बस्तर परिवहन संघ (बीपीएस) में इस बार नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव नहीं होंगे। बीपीएस के ज्यादातर सदस्यों ने आपसी सहमति से ही वर्तमान में काम करने वाली कार्यकारिणी को आगे एक साल तक काम करने देने का मौका देने का निर्णय लिया है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार को संघ की आमसभा आयोजित की गई थी।
आमसभा में पहले एक साल का हिसाब-किताब पेश किया गया। इसके बाद संघ के चुनाव पर चर्चा शुरू हुई तो ज्यादातर सदस्यों ने वर्तमान में काम कर रही कार्यकारिणी को ही एक साल और काम करने देने की मांग करने लगे। इसके बाद बैठक में सदस्यों को इसी कार्यकारिणी को आगे बढ़ाने या चुनाव करवाने के विषय पर हाथ उठाकर अभिमत देने कहा गया। हाथ उठाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्तमान कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने ऐलान किया कि वे अभी सभा स्थल से बाहर जा रहे हैं जो लोग चाहते हैं कि यह टीम बिना चुनाव के काम करे वे बाहर आ सकते हैं। इसके बाद सभा स्थल में मौजूद ज्यादातर लोग बाहर आ गये। संघ के कुछ सदस्य चुनाव करवाना चाहते थे लेकिन बहुमत नहीं होने से इस पर सहमति
नहीं बनी।