- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Girls Distributed Sanitary Pads To Women
छात्राओं ने महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड
जगदलपुर| एसएएफ कंगोली संकुल के बिरिंगपाल स्थित माध्यमिक शाला में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बालिकाओं को सरपंच र|ा नाग ने स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही बालिकाओं ने संस्था की तरफ से ग्रामीण महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे। इस दौरान अतिथि के रूप में जपं अध्यक्ष अनिता पोयाम, लक्ष्मी कश्यप, खीरमनी, संस्था की प्रधान अध्यापक रीना दास, वृंदा ध्रुव, रेखा मंडावी, रूपाली नेताम, जयमाला चौहान, रेखा कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे।