पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bijapur News Chhattisgarh News Goods Given To Villagers And Said That We Are Always At Your Service

ग्रामीणों को दिए सामान और कहा हम हमेशा आपकी सेवा में मौजूद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित करते जवान।

बीजापुर| जिले के भैरमगढ़ के पिन कोंडा में सीआरपीएफ की 199 वीं बटालियन के द्वारा शनिवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान ग्रामीणों को कृषि यंत्र, कपड़ा व दैनिक जीवन मे काम आने वाले सामग्री ,साड़ी, धोती व मच्छरदानी तथा इसके अतिरिक्त ग्रामीण बच्चों को अध्ययन सामग्री व खेलकूद सामग्री दी गई।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक कर उनकी मानसिकता में परिवर्तन लाना तथा युवाजनों को शिक्षा व नई दिशा की ओर अग्रसर करना है। कमांडेंट लालचन्द यादव ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को पिछड़े व आदिवासी क्षेत्रों में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़ना व नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में 7 गांव के लगभग 500 ग्रामीण सम्मिलित हुए। इस प्रकार के कार्यक्रम आम नागरिकों के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के कार्यक्रम भारत सरकार के निर्देशानुसार भविष्य में लगातार जारी रहेंगे ।
खबरें और भी हैं...