- Hindi News
- National
- Kondagaon News Chhattisgarh News Governor Announces Adoption Of Village Village Saldiphadar In Kondagaon
राज्यपाल ने कोण्डागांव के ग्राम सल्फीपदर को गोद लेने की घोषणा की
कोंडागांव| राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गुरुवार को जिला कोण्डागांव के ग्राम सल्फीपदर के आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने ग्राम सल्फीपदर को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस क्षेत्र का दौरा करेगी और वहां पर अन्य समस्याओं को निराकरण करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा ग्राम सल्फीपदर में वन संरक्षण का कार्य किया जा रहा है, जो वाकई सराहनीय है। वास्तव में जल जंगल जमीन पर आदिवासियों का अधिकार है। इस अवसर पर ग्राम सल्फीपदर के बड़ी संख्या में ग्रामीण
उपस्थित थें।