पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kondagaon News Chhattisgarh News Health Center Set Up In Bayanar Will Provide Every Facility To Patients

बयानार में बना स्वास्थ्य केंद्र मरीजों को मिलेगी हर सुविधा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के शुभारंभ पर मौजूद जनप्रतिनिधि व ग्रामीण।

कोंडागांव| जिले के बया नार गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र में संचालित होने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब आने वाले दिनों में नए भवन में संचालित होगा। जहां ग्रामीणों को केंद्र में हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों को यह सौगात शनिवार को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्टर ने दी। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर नए स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा कर लिया गया है । उन्होंने कहा कि जल्द ही इस केंद्र का संचालन किया जाएगा। ज्ञात हो कि इससे पहले भवन के जर्जर होने के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपस्वास्थ्य केंद्र के एक बरामदे में संचालित किया जाता था जिसके चलते ग्रामीणों को इलाज कराने में काफी परेशानी होती थी। गौरतलब है कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में दो डाॅक्टर, तीन नर्स, एक वार्ड बाय, एक आया एवं ड्रेसर पदस्थ हैं एवं मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक लाने के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई है जो 24 घंटे ग्रामीणों के उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे।
खबरें और भी हैं...