पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Homeopathic Medicine Distributed Claims Against Corona

कोरोना से बचाव का दावा बांटी होम्योपैथिक दवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगदलपुर| कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है, वहीं शहर की होम्योपैथी डॉक्टर ने इससे बचाव के तरीके और इसकी दवाएं स्कूलों में मुफ्त बांटनी शुरू कर दी है। डॉ. दीक्षा सिंह ने गुरूवार को शहर के भगत सिंह स्कूल में शिविर लगाकर यहां बच्चों और शिक्षिकाओं को कोरोना वायरस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये वायरस शरीर में दाखिल होते ही सबसे पहले श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचाना शुरू करता है, जिसके कारण व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे खुद को शरीर के अंदर ही वायरस तेजी से बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि ये वायरस इतना खतरनाक है कि इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इसलिए दवाओं से पहले इससे बचाव पर ध्यान देना चाहिए। नियमित रूप से साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने के साथ ही साफ रूमाल का उपयोग करने से इससे बचा जा सकता है।
खबरें और भी हैं...