- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Hostel Has Been Made In 3 Places With Danteshwari College Education Minister Tekam Inaugurated
दंतेश्वरी कॉलेज के साथ 3 जगहों पर छात्रावास बनाया, शिक्षा मंत्री टेकाम ने किया लोकार्पण
दो जगहों पर सौ सीटर और दो जगहों पर 50 सीटर बना है छात्रावास
कलेक्टोरेट में विभागीय अफसरों की ली बैठक
कार्यक्रम के बाद मंत्री टेकाम ने कलेक्टोरेट में जिला खनिज न्यास शासी परिषद की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से खनन से प्रभावित क्षेत्रों के स्कूल, आश्रम, छात्रावासों व अस्पतालों में मानव संसाधनों के अलावा अधोसंरचना से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं करने कहा। उन्होंने फ्लोराइड प्रभावित गांवों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने समीक्षा की। छात्रावासों में बाउंड्रीवाॅल, शुद्ध पेयजल, छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर पलंग, गद्दा-चादर की उपलब्धता सहित बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा भी की। इसके अलावा धान खरीदी की जानकारी भी उन्होंने ली। इसके अलावा आसना व नियानार, जाटम में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण सहित अन्य जगहों पर होने वाले निर्माण की समीक्षा भी की।
दंतेश्वरी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान छात्रावासों का लोकार्पण करते मंत्री।
जगदलपुर| शहर सहित ग्रामीण इलाकों मे चार अलग-अलग जगहों पर 100 और 50 सीटर छात्रावास का प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने लोकार्पण किया। दंतेश्वरी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री टेकाम ने यहां सौ सीटर कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया। इसके साथ ही कृषि महाविद्यालय में सौ सीटर, नानगुर में 50 सीटर कन्या छात्रावास और आड़ावाल में 50 सीटर छात्रावास का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री टेकाम ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। इस दौरान सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, चित्रकोट राजमन बेंजाम, नारायणपुर चंदन कश्यप, महापौर सफीरा साहू, कलेक्टर डॉ. अय्याज तंबोली, पुलिस अधीक्षक दीपक झा सहित अन्य मौजूद थे।