पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bacheli News Chhattisgarh News Inspired To Become Self Reliant And Teach Daughters A Lot

स्वावलंबी बनने और बेटियों को खूब पढ़ाने किया प्रेरित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किरंदुल| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिला मोर्चा किरंदुल मंडल ने कोडनार ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम केंद्र सरकार की सुकन्या योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनाओं के तहत कन्याओं का तिलक लगाकर स्वागत कर उनको नेग दिया गया और कन्या भोज भी करवाया गया।

अतिथि के रूप में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की प्रदेश सदस्य ओजस्वी मण्डावी, संयोजक सुमन प्रभा, सरपंच मीना मण्डावी, पंच किरण ध्रुव, पंच गीता नाइक, पंच सपना भादुड़ी, पंच मासे विमला मंडावी, नपा पार्षद निधि जयसवाल, राजेन्द्र मृणाल राय, प्रदेश सदस्य महिला मोर्चा मीरा तिवारी, शिक्षक अंजू साहू, उषा बेप्राल मौजूद थीं। अतिथितियों ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर स्वसहायता समूह के माध्यम से नारी शक्ति के रूप में अपने लक्ष्य प्रस्तुत कर अपने को स्वावलंबी बनाएं और बेटियों को खूब पढ़ाएं। इस मौके पर खेलकूद का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित सभी महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त एएनएम कुलेश्वरी साहू, प्रगति महिला स्वसहायता की सभी महिलाओं का सम्मान पुष्पगुच्छ व केसरिया गमछा देकर किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष किरंदुल मंडल भावना सक्सेना, महिला मोर्चा मंत्री केसरी नेताम आिद मौजूद रहीं।
खबरें और भी हैं...